टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। बेहतर रहेगा कि इस दौरान आप किसी भी गंभीर विषय पर चर्चा करने से बचें, विशेष रूप से परिवार के सदस्यों के साथ, क्योंकि इससे अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी, जिससे आपको राहत महसूस होगी।