23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनम से मेघालय में होगी पूछताछ, सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची पुलिस, शक के दायरे में गोविंद

Meghalaya Murder Mystery: मेघालय पुलिस गाजीपुर स्थित सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 9 Jun 2025, 7:32 PM IST

Meghalaya Murder Mystery

सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची मेघालय पुलिस। फोटो- ANI

Meghalaya Murder Mystery: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी सहित 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी अपनी बहन सोनम से मिलने के लिए शिलांग से गाजीपुर पहुंचा। जहां मीडिया से उसने कहा कि अगर मेरी बहन दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए। इधर, शिलांग पुलिस ने सोनम को अपने कब्जे में लिया है।

मेघालय पुलिस सखी-वन स्टॉप सेंटर


मेघालय पुलिस सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंच गई है। यहीं पर सोनम को रखा गया है। शिलॉन्ग से दो महिला पुलिस अफसर गाजीपुर भी आई है। गाज़ीपुर पुलिस मेघालय पुलिस को वाराणसी बॉर्डर तक पहुंचाएगी। वहां से मेघालय पुलिस अपनी सुरक्षा में आगे ले जाएगी।

क्या बोला सोनम का भाई


सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि मुझे सोनम से मिले हुए 20 दिन हो चुके हैं। अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं, पहले बहन से मिलने दीजिए, फिर ही कुछ बोल पाऊंगा। अगर मेरी बहन दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए, लेकिन पहले मुझे उससे मिलने दिया जाए।

कौन हैं राजा की हत्या के आरोपी


राजा की हत्या के पीछे सोनम, उसका लवर राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत शामिल हैं। मेघालय पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि सोनम ही राजा की हत्या के पीछे मास्टरमाइंड है। इधर, राजा की मां पुष्पा ने आरोप लगाया है कि सोनम ने मेघालय जाने के लिए उनके बेटे को उकसाया था।

यह भी पढ़ें-पिता की फैक्ट्री का नौकर निकला ‘सोनम का लवर’, 5 साल छोटे प्रेमी ने कैसे रची साजिश…

यह भी पढ़ें- राजा की मां ने कर दिया बड़ा खुलासा, बोलीं- सोनम ने हनीमून जाने का टिकट करवाया, लेकिन…

यह भी पढ़ें-‘मेरे जेवर लूटने की कोशिश हुई…मैं बेहोश हो गई…राजा की हत्या हो गई’, सोनम ने बताई पूरी दास्तां…

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक