
Controversial statement of Vijay Wadettiwar: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना को लेकर देश की जनता में जबरदस्त गुस्सा है। वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस पर विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे। इस बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ते मामले को देखते हुए सोमवार को मीडिया के सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने अब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई है। वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था। इस घटना ने एक बार फिर सरकार की विफलता को उजाकर कर दिया है। इन सब चीजों पर सरकार बात नहीं करती है। अगर उन्हें बात करनी है तो सिर्फ यह कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारा।
पहलगाम हमले पर बात करते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान। इस पूरे मामले में कई बातें हैं, लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं। भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकियों ने देश पर हमला किया है और इसलिए उन्हें पकड़कर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे देश की आज यही भावना है। लेकिन, तरह-तरह की बातें कर मूल मुद्दों से भटकाना गलत है।
आपको बता दें कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत हुई थी। उनके परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह मंजर कैसा था, जब आतंकवादियों की ओर से गोलियां बरसाई जा रही थी। जान गंवाने वाले के परिजनों ने मीडिया के सामने दावा किया है कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर इस नरसंहार को अंजाम दिया। मीडिया के सामने कहा कि आतंकियों ने मारने से पहले धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए कहा। हिन्दू होने का पता करने के बाद गोली चलाकर मार डाला।
Updated on:
28 Apr 2025, 1:56 PM IST
Published on:
28 Apr 2025, 1:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.