
Pakistan's hollow threat to India
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) में जहाँ आक्रोश है, तो वहीं पाकिस्तान (Pakistan) में डर। डर इस बात का कि भारत इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से बदला लेने के लिए कभी भी हमला कर सकता है। इस वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव (India-Pakistan Tension) भी चल रहा है। भारतीय हमले की आशंका के चलते पाकिस्तान में सरकार और सेना अलर्ट मोड पर है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने भारत को बड़ी धमकी दी है।
भारत से बढ़ते तनाव बीच पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी (Ahmed Sharif Chaudhry) ने धमकी दी है। अहमद ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक ड़ार के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अहमद ने कहा, "अगर भारत ने पाकिस्तान पर कोई भी हमला किया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे और उन्हें कड़ा जवाब देंगे। जंग कहाँ शुरू होगी, यह बेशक आप तय करें, लेकिन खत्म कहाँ होगी, यह हम बताएंगे।"
पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद की भारत को दी गई यह धमकी खोखली है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच जंग छिड़ी, तो भारत करीब 7 दिन में ही पाकिस्तान को धूल चटा सकता है। भारत के पास पाकिस्तान से ज़्यादा बेहतरीन और खतरनाक हथियार हैं और साथ ही काफी ज़्यादा सैनिक भी। पाकिस्तान की सेना, भारतीय सेना के मुकाबले में कहीं नहीं टिकती और यह बात पाकिस्तानी सैनिकों को भी अच्छे से पता है। इसी वजह से कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना में काफी तनाव है और कई सैनिकों ने तो युद्ध की आशंका को देखते हुए इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?
Updated on:
1 May 2025, 3:28 PM IST
Published on:
1 May 2025, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.