22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो गिरफ्तारियां और हुईं, पकड़ा गया सोनम का मददगार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो गिरफ्तारियां और हुईं, पकड़ा गया सोनम का मददगार

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग एसआईटी ने इंदौर से एक और अशोकनगर से एक यानी कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jun 2025, 3:36 PM IST

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो गिरफ्तारियां और हुईं (Photo Source- Patrika)

Raja Raghuvanshi Murder Case : मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लगातार एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक बार फिर जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, देर रात को शिलांग एआईटी ने इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, अगले दिन रविवार को इस मामले में एक गार्ड को भी एमपी के ही अशोकनगर से दबोचा गया है। दोनों आरोपियों पर हत्या के बाद सोनम की मदद करने और घटना के साक्ष्य छिपाने का आरोप है।

शिलोम पर आरोप है कि, उसने राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल चौहान को वो फ्लैट किराए पर दिया, जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी राजा की हत्या क अंजाम देने के बाद आकर छिपी थी। प्रापर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के गार्ड को भी दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे अशोकनगर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- डोंगला मेरिडियन टाइम बनेगा विश्व का GMT, दुनियाभर से साइंटिस्ट रिसर्च करने आएंगे वराहमिहिर वेधशाला

ऑटो चालक बना बड़ा सुराग

पुलिस को इस मामले में अहम सुराग एक ऑटो चालक से मिला, जिसने 3 मई को एक टैक्सी ऐप सर्विस के जरिए नंदबाग से हीराबाग एक बैग पहुंचाया गया था। जांच में पता चला कि, बैग राजा और सोनम का था, जिसे बाद में फ्लैट में छिपा दिया गया था। फिलहाल, पुलिस ने अब उस बैग को भी रिकवर कर लिया है।

फ्लैट में था गहनों का बैग

दरअसल, राजा की हत्या करके शिलांग से लौटी सोनम हीराबाद के एक फ्लैट में ठहरी थी। फ्लैट सिलोम जेम्स का था, जिसे राजा के दोस्त विशाल सिंह ठाकुर ने 17 हजार रुपए के मासिक किराए पर लिया था। सोनम इसी फ्लैट में रह रही थी। हालांकि 8 अक्तूबर को आकाश की गिरफ्तारी का पता चलने के बाद सोनम कार से गाजीपुर भाग गई और उसका सामान फ्लैट में ही छूट गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश की परतें

मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने 3 से 10 जून के बीच के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें शिलोम जेम्स अपनी कार में वही बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। 9 जून को सोनम ने गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया और अगले दिन सिलोम जेम्स फ्लैट में पहुंच गया। इस दौरान सिलोम ने सोनम का बैग लेकर वहां से रवाना हो गया। बैग में कथित रूप से देसी पिस्टल, 5 लाख नकद, राजा की चेन, मोबाइल और सोनम के कपड़े और आभूषण रखे थे। सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उस बैग को तलाश रही थी, जो अब सिलोम के पास बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- महाकाल भक्त सावधान! भक्त निवास में बुकिंग के नाम लाखों की ठगी, गूगल पर कई वेबसाइट फर्जी

गार्ड पर भी गहराया संदेह

SIT के एक अधिकारी ने सिलोम को फोन करके पूछताछ की और उसे बुलाया। ऐसे में सिलोम ने भोपाल जाने का बहाना बनाकर फोन बंद कर लिया। पुलिस ने नाकेबंदी करके सिलोम को धक दबोचा। मगर आरोपियों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं हुई। राजा हत्याकांड के खुलासे के बाद से बिल्डिंग का गार्ड भी गायब चल रहा था।

गार्ड अशोकनगर से गिरफ्तार

हीराबाग के जिस फ्लैट में सोनम रुकी थी, उसकी चाबी गार्ड जयंती लाल जैन के पास ही थी। गार्ड से ही चाबी लेकर सिलोम कमरे में दाखिल हुआ था। आरोपियों की हिरासत के बाद गार्ड फरार हो गया, जिसे पुलिस ने आज अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

गोली मारने की थी प्लानिंग

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि, शुरुआत में राजा की हत्या गोली मारकर करने की योजना हनाई गई थी। इसके लिए सिकलीगर से पिस्टल भी खरीदी गई थी। लेकिन, बाद में गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- ईरान-इजराइल युद्ध का असर, तेजी से बढ़ रहे ड्राईफ्रूट्स के दाम, हलवा-खीर खाना अब पड़ेगा महंगा

शिलोम को पहंचाया गया जेल

पूछताछ से बचने के लिए शिलोम फोन बंद करके फरार होने लगा लेकिन शिप्रा थाना पुलिस ने टोल नाके पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बैग छिपाने की बात कबूल कर ली। उसे मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

आरोपों के घेरे में शिलोम

अब तक की जांच में यह स्पष्ट है कि शिलोम ने साक्ष्य छिपाने और आरोपी को पनाह देने में अहम भूमिका निभाई है। इसी के चलते उसे केस में सह-अभियुक्त बनाया गया है। उसे भी जल्दी ही शिलांग पुलिस अपने साथ ले जाएगी।

क्या है पूरा मामला

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरामें बसे नोंग्रियाट गांव में 23 मई को राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ ही घंटों बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ, जिसने मामले को नए मोड़ पर ला खड़ा किया। पुलिस जांच मेंखुलासा हुआ कि, सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। इस योजना में उसके सहयोगी के रूप में उसके प्रेमी राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले की जांच जारी

सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा है। जांच अभी जारी है और पुलिस साजिश के हर पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है। इसी सिलसिले में ये दो नई गिरफ्तारियां की गई हैं।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक