21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनेता हैं जो उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व केंन्द्र सरकार में एक बार रक्षा मन्त्री रह चुके हैं। वर्तमान में यह भारत की समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ती देवी व सुधर सिंह के घर किसान परिवार में हुआ था। मुलायम सिंह अपने पांच भाई-बहनों में रतनसिंह से छोटे व अभयराम सिंह, शिवपाल सिंह, रामगोपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। पिता सुधर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थू सिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम०ए०) एवं जैन इन्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बी० टी० करने के बाद कुछ दिनों तक इन्टर कालेज में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं।मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2003 में भाजपा के अप्रत्यक्ष सहयोग से ही प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी।लोक सभा 2009 के चुनाव अभियान में मुलायम सिंह ने कहा था कि अंग्रेजी और कम्प्यूटर की शिक्षा समाप्त करने से वेरोजगारी फैलती है।दिनांक 18 अगस्त 2015 को एक सभा में बलात्कार पर विवादित ब्यान दिया था।पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 28 मई, 2012 को लंदन में 'अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। <strong>सदस्यता</strong> विधान परिषद 1982-1985विधान सभा 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 (आठ बार) विपक्ष के नेताउत्तर प्रदेश विधान सभा 1985-1987 <strong>केंद्रीय कैबिनेट मंत्री</strong> सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977रक्षा मंत्री 1996-1998





Top Stories

1

भारत आने से पहले जुल्फिकार ने बेटी बेनजीर को दी थी क्या सलाह, बिस्तर पर क्यों नहीं सोये थे पाकिस्तानी राष्ट्रपति

2

Rajasthan Nikay Chunav Live: खाटूश्यामजी और श्रीविजयनगर में मतदान अटका, चुनाव आयोग ने बढ़ाया समय

3

चीन की सेना में हलचल, शी जिनपिंग के सबसे करीबी जनरल को भी फौज से निकाला गया, बड़ी वजह सामने आई

4

राजस्थान में यहां हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने बनाया बोर्ड, भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

5

IND vs AUS U19: वीरेंदर सहवाग के बेटे और यशबर्धन की तूफानी पारियां, भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 103 रनों से धोकर 2-0 से जीती सीरीज