मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी सलामती के लिए तंत्र क्रिया कराई थी। उज्जैन में ये तंत्र क्रिया हुई थी जिसकी पुष्टि चिंतामन रोड स्थित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास ने की है। उन्होंने बताया है कि राजा के परिवार से एक युवक 28 मई को गुजरात के रहने वाले एक पहचान वाले के साथ उनसे मिलने आया था और दोनों को खोजने के लिए मदद मांगी थी। युवक राजा और सोनम की फोटो के साथ राजा का एक कपड़ा भी लाया था जिसकी मदद से तंत्र अनुष्ठान किया गया था। महंत का दावा है कि तंत्र के पांच दिन के अंदर ही 2 जून को राजा की लाश मिल गई थी।