झुंझुनू

Jhunjhunu Pradhan Result Live: झुंझुनूं में भाजपा को बड़ा झटका, 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान, देखें लाइव अपडेट

झुंझुनूं में पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम किया है। मंडावा में किरोड़ीमल पायल ने 5 वोट से जीत दर्ज की तो सिंघाना और उदयपुरवाटी में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध प्रधान बन गए। झुंझुनूं में रामनिवास और सूरजगढ़ में सविता सिंह ने भी बाजी मारी। जानिए जिले की सभी 14 पंचायत समितियों का पूरा चुनावी गणित।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:06 PM IST
Jhunjhunu pradhan
Jhunjhunu: निर्विरोध निर्वाचित पूनम मेघवाल (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पंचायत समिति प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में अब तक सामने आए परिणामों में कांग्रेस के 10 उम्मीदवार प्रधान बने हैं। इनमें दो पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है, जबकि अन्य जगह मुकाबले में जीत हासिल की है।

मंडावा पंचायत समिति में कांग्रेस के किरोड़ीमल पायल ने भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। किरोड़ीमल पायल वार्ड संख्या 3 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। मंडावा में उनका मुकाबला भाजपा की मंजू से था।

झुंझुनूं की सभी 14 पंचायत समितियों के प्रधान प्रत्याशी और परिणाम

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी/निर्दलीयकौन जीते
अलसीसरराजेन्द्र सिंहअनिता—अनिता (कांग्रेस)
बबाईगुड्डीरिंकू सैनी—गुड्डी (भाजपा)
बुहानासुमनहरिकृष्ण यादव—हरिकृष्ण यादव (कांग्रेस)
चिड़ावामंजू देवीकमला जानू—
गोठड़ाविमलाराजेश देवी—राजेश देवी (कांग्रेस)
गुढ़ा गौड़जीबिमलामंजू देवी—मंजू देवी (कांग्रेस)
झुंझुनूंमंजू देवीरामनिवास—रामनिवास (कांग्रेस)
खेतड़ीकेदार मल खींची—मंजू देवी (निर्दलीय)
मंडावामंजूकिरोड़ीमल पायल—किरोड़ीमल पायल (कांग्रेस)
नवलगढ़पार्वती देवीसुभीता देवी—सुभीता देवी (कांग्रेस)
पिलानीअनीता धांगड़शांति—
सिंघाना—पूनम—पूनम (निर्विरोध)
सूरजगढ़सुमित कुमारसविता सिंह—सविता सिंह (कांग्रेस)
उदयपुरवाटी—फूलचंद—फूलचंद (निर्विरोध)

वहीं, सिंघाना पंचायत समिति में कांग्रेस की पूनम निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं। प्रधान पद के लिए उन्होंने एकमात्र नामांकन दाखिल किया था। भाजपा के पास एससी वर्ग का उम्मीदवार नहीं होने के कारण कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं आया।

उदयपुरवाटी पंचायत समिति में भी कांग्रेस के फूलचंद सैनी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। नामांकन पत्रों की जांच में उनका आवेदन सही पाया गया और दूसरा नामांकन नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। यहां कांग्रेस के 12, भाजपा के 2 और अन्य के 3 सदस्य निर्वाचित हुए थे।

झुंझुनूं पंचायत समिति में कांग्रेस के रामनिवास प्रधान बने हैं। वहीं, सूरजगढ़ में कांग्रेस ने विधायक श्रवण कुमार की बेटी सविता सिंह को प्रत्याशी बनाया था। सविता सिंह भी प्रधान बनने में सफल रही हैं।

इस तरह झुंझुनूं जिले की पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस ने प्रधान पद हासिल किया है। यहां देखिए जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों की सूची और घोषित परिणाम।

ज़िलों के प्रधान चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट जानने के लिए यहाँ देखें

नोट- रिजल्ट अपडेट किए जा रहे हैं।