1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 2 March: वृषभ, कर्क समेत 6 राशियों धन लाभ, करियर कारोबार में तरक्की, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 2 March: दैनिक राशिफल रविवार का संकेत है कि 2 मार्च को वृषभ, कर्क समेत 6 राशियों को धन लाभ होगा, करियर कारोबार में तरक्की होगी। आज का राशिफल रविवार में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday)

4 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Mar 01, 2025

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025 video

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025 video: आज का राशिफल रविवार 2 मार्च 2025

Daily Horoscope Sunday: रविवार, 2 मार्च को किस्मत आपका साथ देगी या नहीं, करियर कौन सा मोड़ लेगा, पारिवारिक और आर्थिक जीवन कैसा रहेगा। आज का राशिफल में जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 2 मार्च के अनुसार रविवार को अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 2 मार्च 2025 के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 2 मार्च के अनुसार रविवार को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

ये भी पढ़ेंः ज्योतिष से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः

Weekly Tarot Horoscope 2 To 8 March: वृषभ, कन्या समेत 4 राशि वालों के लिए उपलब्धि भरा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल के संकेत

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार 2 मार्च 2025 को आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि रविवार 2 मार्च के अनुसार कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 2 मार्च रविवार को अपने पराये में फर्क समझें, ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 2 To 8 March: तुला, धनु समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर कारोबार में उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

रविवार राशिफल 2 मार्च के अनुसार कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

रविवार राशिफल 2 मार्च के अनुसार सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

ये भी पढ़ेंः

Vakri Shukra Ka Fal: शुक्र की उल्टी चाल इन 6 राशियों पर पड़ेगी भारी, मौसम में भी लाएगा बड़ा बदलाव


आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

रविवार राशिफल 2 मार्च के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 2 To 8 March: मेष, मिथुन समेत 3 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

संबंधित खबरें

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशिफल रविवार के अनुसार 2 मार्च को दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहा है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल रविवार के अनुसार 2 मार्च को दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Vakri March: 43 दिन उल्टी चाल चलेंगे शुक्र, जानें 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खूब होगी कमाई

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल रविवार के अनुसार 2 मार्च को समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हों तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

#Rashifal-2025में अब तक
Story Loader