11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 29 January: मेष, वृषभ समेत 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, आज का राशिफल में समझिए भविष्य के संकेत

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल बुधवार का संकेत है कि मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मेष वृषभ समेत 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आज का राशिफल में समझिए भविष्य के संकेत (Daily Horoscope Wednesday)

4 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Jan 28, 2025

Aaj Ka Rashifal Mauni Amavasya

Aaj Ka Rashifal Mauni Amavasya: आज का राशिफल मौनी अमावस्या

Aaj Ka Rashifal Mauni Amavasya: आज का राशिफल 29 जनवरी 2025 के अनुसार मौनी अमावस्या का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ है। इस दिन आपकी आमदनी, सामाजिक आर्थिक जीवन का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 29 जनवरी

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 29 जनवरी के अनुसार बुधवार को नवीन वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सहज होगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 29 जनवरी के अनुसार बुधवार को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। संतान के व्यवहार में बदलाव होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 29 जनवरी बुधवार के अनुसार यात्रा के योग बन रहे हैं। परीक्षा आदि में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी, संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी। घरेलू खर्चों के बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है। पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी।

ये भी पढ़ेंः

Shukra Gochar 2025: लंबे समय तक असर डालेगा मीन राशि में शुक्र गोचर, जानें किसे नफा किसे नुकसान


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि 29 जनवरी के अनुसार बुधवार को लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान होगा, विरोधी सक्रिय होंगे। भवन भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे, क्रोध की अधिकता रहेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि बुधवार के अनुसार 29 जनवरी मौनी अमावस्या का दिन शुभ रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे, व्यापार विस्तार के लिए नए अनुबंध होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहा पद मिलने से खुश रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या के अनुसार 29 जनवरी मौनी अमावस्या को पारिवारिक प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भेंट उपहार मिल सकते हैं, रूचिकर व्यंजनों की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ेंः

फरवरी में इस डेट को है साल का पहला अबूझ मुहूर्त, जानें 2025 में कब-कब हैं ये सिद्ध मुहूर्त, जब बिना शुभ समय देखे होंगे मांगलिक काम


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 29 जनवरी को आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे, स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बुधवार को नौकरी में तबादले को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय शुभ है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 29 जनवरी को आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना अति आवश्यक है। आलस्य की अधिकता से कार्य अधूरे रहेंगे, मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

बुधवार राशिफल धनु राशि के अनुसार आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। पिता से संबंध कमजोर होंगे, गृह कलेश के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ेंः

Masik Rashifal 2025 February: तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है फरवरी, मासिक राशिफल में जानें अपना भविष्य


आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

बुधवार राशिफल मकर राशि के अनुसार क्या करें क्या ना करें इसी उलझन में 29 जनवरी को रह सकते हैं। हालांकि लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आलस्य की अधिकता आपकी उन्नति में बहुत बड़ा अवरोध है। आवास संबंधी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल बुधवार के अनुसार समय का दुरुपयोग करना बंद करें, समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, नौकरी में अधिकारियों से मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल बुधवार के अनुसार संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे, नौकरी में अधिकारियों से संबंध कमजोर होंगे। आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, बहनों से संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

#Rashifal-2025में अब तक