कांग्रेस ने कानपुर और बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटो में से पांच सीटो पर कैंडिडेट के नामों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा के मजबूत किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने पुराने नेताओं पर भरोसा किया है। कानपुर से पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को छठवीं बार मैदान में उतारा है। श्रीप्रकाश जायसवाल लगातार तीन बार कानपुर से सांसद रह चुके हैं। कानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्रीप्रकाश जायसवाल लगातार 1999 से लेकर 2014 तक लगातार सांसद रहे हैं। यूपीए सरकार में वो गृहराज्य मंत्री और फिर केंद्रीय कोयला मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी ने श्रीप्रकाश जायसवाल की हैट्रिक को तोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। श्रीप्रकाश जायसवाल 12वी पास है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.