21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

<strong>मिर्जापुर.</strong> मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ का महत्व तपोभूमि के रूप में वर्णित है। विध्य पर्वत श्रृंखला (मिर्जापुर, यूपी) के मध्य पतित पावनी गंगा के कंठ पर विराजमान मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है । यहां देवी के तीन रूपों का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का अस्तित्व सृष्टि आरंभ होने से पूर्व का है। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक विंध्याचल की देवी मां विंध्यवासिनी का शक्तिपीठ भी है। यहां पर संकल्प मात्र से उपासकों को सिद्दि प्राप्त होती है। विंध्यवासिनी देवी विंध्य पर्वत पर स्थित मधु तथा कैटभ नामक असुरों का नाश करने वाली भगवती यंत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं। कहा जाता है कि जो मनुष्य इस स्थान पर तप करता है, उसे अवश्य सिद्दि प्राप्त होती है। ब्रह्मा, विष्णु व महेश भी भगवती की मातृभाव से उपासना करते हैं। तभी वे सृष्टि की व्यवस्था करने में समर्थ होते हैं। इसकी पुष्टि मार्कंडेय पुराण श्री दुर्गा सप्तशती की कथा से भी होती है। विन्ध्याचल धाम कैसे पहुंचे रेल या बस से विंध्याचल पहुंच सकते हैं। मेले के दौरान विंध्याचल में दर्जन भर सुपरफास्ट ट्रेनों का भी ठहराव रहता है। लखनऊ से आने वाले त्रिवेणी एक्सप्रेस या बस से इलाहाबाद या बनारस के रास्ते आ यहां आ सकते हैं। रेलवे और बस स्टेशन से मंदिर महज दो सौ मीटर दूर है। लोग पैदल ही मां के दरबार जा सकते हैं।





Latest Hindi News






Top Stories

1

Rajasthan Nikay Chunav Live: खाटूश्यामजी और श्रीविजयनगर में मतदान अटका, चुनाव आयोग ने बढ़ाया समय

2

भारत आने से पहले जुल्फिकार ने बेटी बेनजीर को दी थी क्या सलाह, बिस्तर पर क्यों नहीं सोये थे पाकिस्तानी राष्ट्रपति

3

राजस्थान में यहां हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने बनाया बोर्ड, भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

4

Mayor Election Results: राजस्थान में महापौर चुनाव: पाली में सिर्फ 4 वोट से जीत तो बीकानेर में बना एक “बड़ा रेकॉर्ड”

5

Corns and Calluses: पैरों में बनने वाले कॉर्न और कैलस को न करें नजरअंदाज, मेयो क्लिनिक से जानें क्यों होती है त्वचा मोटी और सख्त