17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फराह खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका हैं। फराह ने अब तक 80 से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फराह ने मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह का विवाह शिरीष कुंदर के साथ हुआ है। फराह ने 11 फरवरी 2008 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक लडक़ा और दो लड़कियां हैं। फराह खान का जन्‍म 9 फरवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है, जो कि स्‍क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। उनके भाई का नाम साजिद खान है, जो एक मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता और फिल्‍म निर्देशक हैं। फरहान अख्‍तर और जोया अख्‍तर फराह के कजिन्‍स हैं। फराह ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की। वे माइकल जैक्‍सन से खासा प्रभावित हुईं और डांस को अपने कॅरियर के रूप में आगे बढ़ाया। उन्‍होंने अपने आप से ही डांस सीखा और डांस गु्रप को तैयार किया।





Latest Hindi News







बड़ी खबरें

View All

Patrika Special