Live

Breaking News in Hindi Today: GST काउंसिल की 56वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। वित्त मंत्री ने साफ किया कि अब सिर्फ 2 GST स्लैब 5% और 18% होंगे। 12% और 28% के स्लैब को खत्म करने पर सहमति। इसके चलते कई सामान सस्ते हो जाएंंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, GST काउंसिल की बैठक में लिए गए सभी फैसले 22 सितंबर से लागू होंगे।
विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें
आज यानि 03 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और ताजा अपडेट यहां पढ़ें।
2025-09-03 11:16:45 pm
2025-09-03 10:50:02 pm
केंद्र और राज्यों की GST परिषद ने सामूहिक रूप से प्रस्तुत प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। केंद्र सरकार की ओर से GST दर में कटौती और सुधारों पर प्रस्तुत प्रस्तावों पर सहमति दी। आम आदमी, किसानों, MSME, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा।
2025-09-03 10:39:44 pm
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST काउंसिल के फैसले को लेकर दी जानकारी। जिन वस्तुओं पर GST घटाकर 5% कर दिया गया है- वे हैं हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामान।
जिन वस्तुओं पर GST 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है, वे हैं अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध, छेना और पनीर।
सभी भारतीय रोटियों पर GST शून्य होगा। यानी रोटी हो या पराठा या जो भी हो, उन सभी पर GST शून्य होगा।
28% से घटाकर 18% के दायरे में एयर कंडीशनिंग मशीनें, 32 इंच से बड़े टीवी, सभी टीवी पर अब 18%, डिशवॉशिंग मशीनें, छोटी कारें, 350 के बराबर या उससे कम वाली मोटरसाइकिलें..."
2025-09-03 10:32:12 pm
हम भारत के संबंध में सेकेंडरी सैंक्शन पहले ही लगा चुके हैं, हम दूसरों के संबंध में भी ऐसा कर रहे हैं। मैंने कल रात राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सुना, मुझे लगता है कि अमेरिका का ज़िक्र होना चाहिए था क्योंकि हमने चीन की बहुत मदद की। क्या आप कहेंगे कि चीन के बाहर सबसे बड़े खरीदार भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाना लगभग बराबर है? क्या आप कहेंगे कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे रूस को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ, आप इसे कोई कार्रवाई नहीं कहेंगे? फिर मैंने अभी तक चरण-2 या चरण-3 नहीं किया है... 2 हफ़्ते पहले, मैंने कहा था कि अगर भारत खरीदता है, तो भारत को बड़ी समस्याएं होंगी और यही होता है।"
2025-09-03 09:55:04 pm
2025-09-03 09:46:25 pm
कश्मीर में खराब मौसम के चलते 4 सितंबर को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद। जिला कलेक्टर की तरफ से एहतियातन उठाया गया कदम।
2025-09-03 09:39:54 pm
मंत्रिमंडल ने निजी प्रतिष्ठानों में दैनिक कार्य समय को 9 से बढ़ाकर 10 घंटे करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी।
2025-09-03 09:27:06 pm
संयुक्त राष्ट्र की न्यूक्लियर वॉचडॉग की एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा
2025-09-03 09:17:17 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट, "जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएं देखते हैं। हम एक बहुध्रुवीय विश्व, शांति और संयुक्त राष्ट्र सुधारों के लिए एक समान दृष्टिकोण रखते हैं। मैंने जर्मन चांसलर को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दोहराया।"
2025-09-03 09:13:40 pm
पजांब सरकार की ओर से दी गई जानकारी
2025-09-03 09:10:22 pm
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अच्छी खबर। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की मॉस्को आते हैं तो वह उनसे बातचीत के लिए तैयार हैं।
2025-09-03 08:03:30 pm
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर किए पोस्ट में दी जानकारी। सीएम ने कहा, हम कड़ी नजर रखेंगे, सुनिश्चित करेंगे कि हर घुसपैठिए को वापस भेजा जाए।
2025-09-03 07:24:25 pm
मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर उभरे मतभेद। मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र देने के आदेश का विरोध। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा।
2025-09-03 07:11:46 pm
जयपुर, जोधपुर समेत कई राज्य के जिलों में बारिश का दौर जारी
2025-09-03 07:08:48 pm
पटना में तेजस्वी यादव बोले, हम इसके पक्षधर नहीं हैं, ये हमारे संस्कार में नहीं है। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं, सोनिया गांधी जी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, नीतीश कुमार के DNA पर सवाल उठाए गए। मुझे भाजपा विधायकों ने मां-बहनों की गालियां सदन में दी। भाजपा प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान लाइव कैमरे पर करते हैं। प्रधानमंत्री इतने दिनों से विदेश में थे यहां आए तो उनको रोना आया विदेश में ठहाके लगा रहे थे।
2025-09-03 06:56:03 pm
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रस्तावित GST सुधारों से केंद्र शासिश प्रदेश के राजस्व में 10-12 प्रतिशत की कमी हो सकती है, जिससे गंभीर वित्तीय संकट बढ़ सकता है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसका पब्लिक रेवेन्यू में गिरावट आई है।
2025-09-03 06:49:54 pm
संयुक्त राष्ट्र समिति ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में कम से कम 21,000 बच्चे विकलांग हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र समिति ने बुधवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग दो वर्षों में लगभग 40,500 बच्चों को "नई युद्ध-संबंधी चोटों" का सामना करना पड़ा है, जिनमें से आधे से अधिक विकलांग हो गए हैं।
2025-09-03 06:25:43 pm
आज शाम 6ः18 से रात 9ः13 बजे तक के लिए जारी की गई चेतावनी। फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल भारी बारिश संभव। मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।
2025-09-03 05:59:43 pm
अमेरिका में सिख समुदाय के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित टिप्पणी का मामलाः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 3 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित। तीन घंटे से अधिक समय तक जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ में सुनवाई। याची ने कहा, उनकी तरफ से सिखों को नहीं उकसाया गया।
दरअसल, वाराणसी के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अमेरिका में सिख समुदाय पर दिए गए बयान के मद्देनजर 21 जुलाई को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग वाली नागेश्वर मिश्रा की अर्जी स्वीकार की थी। इसके खिलाफ विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
2025-09-03 05:53:27 pm
2025-09-03 05:46:21 pm
अखिल भारतीय LPG वितरक महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र
2025-09-03 05:29:16 pm
जम्मू के अखनूर में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त। बीएसएफ ने गर्खाल से 44 नागरिकों को किया रेस्क्यू। MI-17 हेलीकॉप्टर की ओर से चार उड़ानों में परगवाल पहुंचाया गया।
2025-09-03 05:07:28 pm
केंद्रीय जल आयोग ने जारी की नई एडवाइजरी। आज रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता यमुना का जलस्तर। खतरे के निशान के करीब आते ही राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया।
2025-09-03 04:54:40 pm
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी
2025-09-03 04:38:04 pm
2025-09-03 04:34:42 pm
बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन विपक्षी दलों की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा और पीएम मोदी की मां पर अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। ऐसे में अमित शाह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर मंथन के लिए बिहार भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित घर पर बिहार बीजेपी कोर कमिटी के कई नेता पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय, प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री भिखू भाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राधा मोहन सिंह पहुंचे।
2025-09-03 04:30:19 pm
जापान और चीन की सफल यात्रा के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा। एचडी देवेगौड़ा ने पीएम को 'एक्स' पर लिखे पोस्ट में लिखा, ''उनके प्रयास भारत को वैश्विक समृद्धि और शांति के बीच में लाएंगे।''
2025-09-03 04:24:26 pm
2025-09-03 04:14:47 pm
पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी
2025-09-03 04:11:11 pm
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
2025-09-03 04:06:47 pm
किसानों से मिलेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
2025-09-03 04:05:01 pm
दिसंबर 2024 तक आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई भारत में रह सकेंगे
गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर पासपोर्ट और वीजा की अनिवार्यता से छूट दी
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
2025-09-03 03:59:03 pm
राजद नेता तेजस्वी यादव ने NDA की ओर से 4 सितंबर को बिहार बंद की घोषणा पर कहा कि सरकार खुद बिहार बंद करने जा रही है। उनके पास कोई विषय नहीं है। महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर सरकार डर गई है।
2025-09-03 03:58:07 pm
2025-09-03 03:38:03 pm
पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच तेजी से कारोबारी रिश्ते बन रहे हैं। कई कंपनियां जॉइंट वेंचर की तैयारी में हैं।
2025-09-03 03:34:28 pm
अमेरिका की एक पूर्व अधिकारी ने भारत से संबंधों पर एक बड़ी बात कह दी है। किसने और क्या कहा भारत-अमेरिका संबंधों के विषय में? आइए नज़र डालते हैं।
2025-09-03 03:17:43 pm
पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद की घोषणा की गई है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
2025-09-03 02:58:27 pm
पंजाब में भीषण बारिश से लाखों एकड़ फसलें तबाह, 30 से ज़्यादा मौतें! किसान PM फसल बीमा योजना से वंचित, सरकारें दे रही हैं नाकाफ़ी मुआवज़ा। कीर्ति किसान यूनियन ने नुकसान के बराबर मुआवज़े की मांग की है, जानिए क्यों अब तक नहीं लागू हुई ये योजना और किसानों को कितना मिला मुआवज़ा।
2025-09-03 02:08:56 pm
मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक कई इलाकों में कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट।
2025-09-03 02:06:15 pm
गैंगस्टर से नेता बना अरुण गवली हत्या के एक मामले में जमानत मिलने पर 17 साल बाद नागपुर जेल से बाहर आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2007 के एक हत्या के मामले में जमानत दी है।
2025-09-03 02:02:25 pm
कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा की अमर विहार कॉलोनी में एक कमरे की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार तड़के भारी बारिश के दौरान यह हादसा हुआ। घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
2025-09-03 01:52:54 pm
प्रधानमंत्री मोदी अपनी माँ हीराबेन के प्रति गहरे प्रेम और सम्मान के लिए जाने जाते हैं। माँ के निधन पर लिखे 17 पन्नों के भावुक पत्र से लेकर, 2014 में प्रधानमंत्री बनने पर उनके आशीर्वाद लेने के भावुक पल तक, कई मौकों पर उनकी ममता और स्नेह झलकता रहा है। यह लेख पीएम मोदी के जीवन में अपनी माँ के महत्व को दर्शाता है और हाल ही में उनके खिलाफ़ की गई अभद्र टिप्पणी पर उनकी प्रतिक्रिया को भी उजागर करता है।
2025-09-03 01:48:46 pm
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रशासन ने श्रीनगर- जम्मू हाईवे को बंद कर दिया है। कई स्थानों पर सड़कों पर भारी बोल्डर्स गिरने से यातायात बाधित हुआ है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैंं।
2025-09-03 01:43:39 pm
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस के समक्ष 20 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से सख्त कार्रवाई के बाद अब नक्सली खेमों में हड़कंप मचा है। जिसके कारण अब अधिकांश नक्सली आत्म समर्पण कर समाज की मुख्य धारा में लौटने का मन बना रहे हैं।
2025-09-03 01:30:29 pm
Saurabh Rajput Murder Case: "श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। मैं भी सजा काट रही हूं। एक बच्चा मेरी कोख में पल रहा है। अब मैं श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं।"
2025-09-03 01:29:23 pm
केसीआर के नेतृत्व वाली BRS से निलंबन के बाद वरिष्ठ नेता के. कविता ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होने अपने चचेरे भाई और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव पर भी निशाना साधा।
2025-09-03 01:22:45 pm
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बैंक की एक ब्रांच से करोड़ों रुपए कीमत के आभूषण और नकदी चोरी करने के 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। चोरी में एसबीआई का एक संविदाकर्मी भी शामिल है। आरोपियों से 5.08 करोड़ रुपए का सोना और नकदी बरामद हुई है।
2025-09-03 01:14:34 pm
Gold Silver Price Today: सोने का वायदा भाव आज 1,06,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। वहीं, चांदी वायदा 1,24,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
2025-09-03 01:09:56 pm
Dhruv Jurel ruled out: सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल डेंगू से पीडि़त हैं, जिसके चलते वह चार सितंबर से वेस्ट जोन के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर ये मुकाबला खेलते दिखेंगे।
2025-09-03 12:40:20 pm
Russia-Ukraine War: रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर रात एक बार फिर रूस ने यूक्रेन को दहला दिया।
2025-09-03 12:39:38 pm
जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने प्रदर्शन किया। झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने की घटना में मृतकों को राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने के विरोध में विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
2025-09-03 11:52:17 am
दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। दिल्ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। निगमबोध घाट में भी बारिश का पानी जमा हो गया है। एनडीआरएफ की टीमों ने यमुना बाज़ार, नजफ़गढ़ और जैतपुर में बचाव और निकासी अभियान चलाया। 5 लोगों को बचाया गया, 626 लोगों और 13 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू किया।
2025-09-03 11:49:02 am
Sheena Bora Murder Case: शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी की बेटी विधि मुखर्जी ने सीबीआई के आरोपपत्र को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए पीटर मुखर्जी के बेटों राहुल और राबिन पर गंभीर आरोप लगाए।
2025-09-03 11:45:16 am
दिल्ली में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक जारी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली और राज्यों के मंत्रियों वाली यह परिषद, केंद्र के 'अगली पीढ़ी' के जीएसटी सुधार प्रस्ताव पर चर्चा करेगी।
2025-09-03 11:42:31 am
राज्य के बलरामपुर जिले में बांध का एक हिस्सा ढहने से आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गई। पानी के तेज बहाव में तीन लोग बह गए जिनकी तलाश जारी है।
2025-09-03 11:39:27 am
पंजाब में आई बाढ़ से एहतियात के तौर पर सरकार ने सभी शिक्षण संस्थाओं को आगामी 7 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी,सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक बंद रहेंगे।
2025-09-03 11:33:15 am
पंजाब में भारी बारिश से आई बाढ़ में प्रभावितों की मदद के लिए आप सांसद राघव चड्डा ने सांसद निधि कोष से 3.25 करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की है। उन्होने पोस्ट कर कहा कि पंजाब हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए, मवेशी मारे गए और 30 अनमोल जानें चली गईं।
2025-09-03 11:27:10 am
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रामगढ़ डेम पर कृत्रिम बारिश करवाने के लिए सुबह एक्सल-1 इंक के वैज्ञानिकों की टीम पहुंची हैं। मौसम वैज्ञानिक शशांक तामन के नेतृत्व में पंहुची टीम ने कृत्रिम बारिश करवाने के लिए ड्रोन उड़ाए हैं।
2025-09-03 11:24:45 am
Virat Kohli on Bangalore Stampede: आरसीबी ने हाल ही में बेंगलुरु भगदड़ पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। वहीं, अब घटना के तीन महीने बाद विराट कोहली ने भी पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
2025-09-03 10:57:28 am
September Bank Holidays: इस महीने बैंकों की कई छुट्टियां हैं। 3, 4 और 5 सिंतबर को भी अलग-अलग जोन में बैंक बंद रहने वाले हैं। 5 सिंतबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा।
2025-09-03 10:56:13 am
Zomato Hikes Platform Fees: जोमैटो से खाना मंगाना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस में 20 फीसदी का इजाफा किया है। इस फैसले के बाद इटरनल का शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है।
2025-09-03 10:53:52 am
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जंगमबाग इलाके में हुए लैंडस्लाइड में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। मलबे से सभी शव निकाले जाने के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य अब बंद कर दिया है।
2025-09-03 10:39:32 am
Russia-India Deal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने रूस से S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की एक्स्ट्रा यूनिट्स की मांग की है।
2025-09-03 10:37:25 am
पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में एक सप्ताह के मूल्यांकन के बाद जुलाई में भारतीय टीम का चयन किया गया था। बोरगोहेन 75 किग्रा वर्ग में, जरीन 51 किग्रा वर्ग में, जबकि ओलंपियन पूजा रानी 80 किग्रा वर्ग में मुक्केबाजी करेंगी।
2025-09-03 10:34:26 am
ICAI CA Exams Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सितंबर 2025 की सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
2025-09-03 10:31:52 am
विराट कोहली के भारत आने और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने पर सस्पेंस खत्म हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने बीसीसीआई की निगरानी में इंग्लैंड में ही फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
2025-09-03 10:26:27 am
बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, संसद में और बाहर मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना हम सब की जिम्मेदारी है। संसद में जहां कानून बनता है वहां अगर अमर्यादित भाषा का उपयोग करके नारे लगाए जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है, इस पर गौर करने की जरूरत है।
2025-09-03 10:14:39 am
दौसा जिले में जयपुर- आगरा हाईवे 21 पर कालाखोह इलाके में बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस की बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई दुर्घटना में पुलिसकर्मी बस में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
2025-09-03 10:03:12 am
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है। उन्होने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का भी आग्रह किया।
2025-09-03 09:58:58 am
चीन ने बुधवार को अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अत्याधुनिक हथियारों का पहली बार प्रदर्शन किया। एशिया में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर सैन्य परेड का आयोजन हुआ। इसमें जेट लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक युद्धक उपकरणों समेत कुछ अन्य आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत कई विदेशी नेता इसमें शामिल हुए।
2025-09-03 09:38:29 am
रेलखंड में देर रात से भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड के कारण ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई। दरा घाटी में रेलवे ट्रैक पर हुआ लैंडस्लाइड। रेलवे ट्रैक को नुकसान, रेलवे प्रशासन ट्रैक दुरुस्त कर यातायात बहाल करने में जुटा।
2025-09-03 09:30:37 am
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कटरा में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा एहतियात के तौर पर आज 9वें दिन भी स्थगित की गई है। यात्रा में आवाजाही के लिए सभी तरह के ट्रैक बंद कर दिए हैं।
2025-09-03 09:26:41 am
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज़ सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थिएटर मालिकों को फिल्म प्रदर्शित न करने की धमकी दे रहे हैं।
2025-09-03 09:17:34 am
Prasidh Krishna on Joe Root: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड दौरे पर पांचवें ओवल टेस्ट के बीच जो रूट के साथ बहसबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कृष्णा ने कहा कि मैंने बस इतना कहा था कि आप अच्छे लग रहे हो और फिर बात गाली गलौज तक पहुंच गई।
2025-09-03 09:12:10 am
यूपी के अमेठी में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पॉइंट संख्या 60.1 के पास हुआ।
2025-09-03 09:06:08 am
अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारत ने 21 टन राहत सामग्री भेजी है। पूर्वी अफगानिस्तान में बीते रविवार को आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई वहीं 2500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
2025-09-03 09:01:36 am
मार्कस स्टोइनिस, स्टीवन स्मिथ, विल पुकोवस्की, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नामों ने अलग-अलग प्रारूपों से विदाई ली है। इनमें से कुछ ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया, तो कुछ को मजबूरी में क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा।
2025-09-03 08:59:33 am
भूटान गणराज्य के प्रधानमंत्री 5 सितंबर को अयोध्या आएंगे। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और मंदिर का अवलोकन करेंगे।
2025-09-03 08:45:22 am
एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाजी की पोल खुल गई है। अफगानिस्तानी स्पिनरों की तिकड़ी के सामने पाक बल्लेबाज बेहद कमजोर नजर आए। टी20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराते हुए पिछली हार का बदला चुकता किया।
2025-09-03 08:41:25 am
दिल्ली स्थित जनसेवा सदन में सीएम रेखा गुप्ता कर रही हैं। पुलिस ने जनसुनवाई के लिए उन्नत लाइव फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
2025-09-03 08:37:55 am
2025-09-03 08:36:11 am
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पंजाब के कई शहरों में बाढ़ आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पंजाब सरकार और सभी दल वहां राहत कार्यों में लगे हुए हैं। दिल्ली की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप आज रवाना हो रही है। वहीं रोजाना राहत सामग्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी जाएगी।
2025-09-03 08:25:23 am
पंजाब में अमृतसर समेत कई शहरों में भारी बारिश से बाढ़ के कारण हालात बने हुए हैं। मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लोगों की मदद करने में जुटा है।
2025-09-03 08:02:12 am
छत्तीसगढ़ के जशपुर में देर रात एक तेज़ रफ़्तार बेकाबू कार गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।