सीकर

Sikar Pradhan Result Live: सीकर में कांग्रेस का दबदबा, 13 प्रधान जीते, धोद में भाजपा vs भाजपा का मुकाबला

सीकर की धोद पंचायत समिति में भाजपा के सामने भाजपा की ही चुनौती खड़ी हो गई है। पार्टी ने मूलचंद रणवा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया तो किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां निर्दलीय मैदान में उतर गए। देखिए सीकर की सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद का दिलचस्प मुकाबला।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:13 PM IST
Sikar pradhan
Sikar: मूलचंद रणवा और ओमप्रकाश बिजारा​णियां (फोटो-सोशल मीडिया)

सीकर। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान सीकर जिले की धोद पंचायत समिति सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां भाजपा के दो नेताओं के बीच ही प्रधान पद को लेकर मुकाबला हो गया है। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा के भाई मूलचंद रणवा को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

दरअसल, दोनों नेताओं ने शुरुआत में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। भाजपा की ओर से दोनों को सिंबल दिए जाने की स्थिति बनी, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने मूलचंद रणवा के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद ओमप्रकाश बिजारणियां ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। वहीं कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे राजेंद्र प्रसाद ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह धोद में अब भाजपा और बागी निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला है।

यहां देखिए सीकर जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की सूची और चुनाव के लाइव अपडेट।

सीकर की 16 पंचायत समितियों में प्रधान पद के प्रत्याशी

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी/निर्दलीयकौन जीते
अजीतगढ़—प्रमोद स्वामीपूरण (BAP)
बलारांरंजना शर्मासुभिता देवी—सुभिता देवी (कांग्रेस)
दांतारामगढ़ज्योति कंवरसुभाष चन्द—सुभाष चन्द (कांग्रेस)
धोदमूलचंद रणवा—ओमप्रकाश बिजारणियां (निर्दलीय)
धोद ग्रामीण—सरिता पालीवालचन्दा (माकपा)सरिता पालीवाल (कांग्रेस)
फतेहपुरकमला, केशर देवीभंवरी देवी—भंवरी देवी (कांग्रेस)
खाचरियावासप्रहलाद सहायसुरेश कुमार वर्मा—सुरेश कुमार वर्मा (कांग्रेस)
खंडेलाअर्चना देवीमीनाक्षी—मीनाक्षी (कांग्रेस)
लक्ष्मणगढ़डॉ. नीतू चौधरीअनिता कुमारी—अनिता कुमारी (कांग्रेस)
नेछवासुमन रायलकिरण देवी—किरण देवी (कांग्रेस)
नीमकाथाना—ममता सैनीगीता (निर्दलीय)
पलसानाजमना देवीप्रभा देवी—प्रभा देवी (कांग्रेस)
पाटनअमर सिंहमाधो सिंह मीणा—माधो सिंह मीणा (कांग्रेस)
पिपरालीबाबु सिंहअनिता कुमारी—अनिता कुमारी (कांग्रेस)
रामगढ़ शेखावाटीओम प्रकाश वर्माभागीरथ मल कटारिया—भागीरथ मल कटारिया (कांग्रेस)
श्रीमाधोपुरबनारसीभंवरी—भंवरी (कांग्रेस)

सीकर जिले में कुल 16 पंचायत समितियां हैं। इनमें धोद के अलावा फतेहपुर में भी प्रधान पद को लेकर मुकाबले की स्थिति दिलचस्प है। यहां भाजपा की ओर से कमला और केशर देवी के नामांकन दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस से भंवरी देवी मैदान में हैं। जिले की बाकी पंचायत समितियों में भी भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, बीएपी, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।

ज़िलों के प्रधान चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट जानने के लिए यहाँ देखें