5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Sindoor के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 18 हवाई अड्डों पर 10 मई तक उड़ानों पर लगाई रोक

Operation Sindoor: एअर इंडिया ने 10 मई की सुबह 5.29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, भुज, जामनकर, राजकोट, लेह, जोधपुर, चंडीगढ़ और अमृतसर के लिए सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 7 May 2025, 6:45 PM IST

File Photo

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में 18 हवाई अड्डों पर 10 मई तक सिविल उड़ानों पर रोक लगा दी है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है। भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अचानक सिविल उड़ानों को बंद करने के निर्देश दिए गए है।

इन 18 हवाई अड्डों पर बंद की सिविल उड़ान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों को बंद किया गया है उनमें श्रीनगर, लेह, थोइस, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, पठानकोट, जोधपुर, ग्वालियर, जैसलमेर, बीकानेर, जामनगर, भटिंडा, भुज, धर्मशाला, शिमला, राजकोट और पोरबंदर शामिल हैं।

चार्टर्ड उड़ानें भी रहेंगी बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हवाई अड्डे 10 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद रहेंगे। इनमें नियमित उड़ानें और चार्टर्ड उड़ानें दोनों शामिल हैं।

200 फ्लाइट्स हुई कैंसिल

बता दें कि इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने करीब 200 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। दरअसल, एअर इंडिया ने 10 मई की सुबह 5.29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, भुज, जामनकर, राजकोट, लेह, जोधपुर, चंडीगढ़ और अमृतसर के लिए सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक सभी फ्लाइट निलंबित

वहीं चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया हैं। इसके अलावा इंडियो एयरलाइंस ने 10 मई की सुबह 5.29 बजे तक जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ाने रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की दी धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला

भारत ने 22 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल मिसाइल हमले किए। इस हमले में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का कैंप सहित अन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने इसे आत्मरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बताया, जिसे "न्याय हो गया, जय हिंद" के संदेश के साथ पूरा किया गया।

#OperationSindoorमें अब तक