<strong>जयपुर।</strong> गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में 'पत्रिका' की ओर से आज से 'स्वर्णिम भारत' (Swarnim Bharat) अभियान का आगाज किया जा रहा है। अभियान के तहत संकल्प करना है कि अगले एक साल में 70 घंटे अपने शहर/गांव को देंगे। इसकी स्वच्छता और सुंदरता को लेकर खुद जागरूक रहेंगे, दूसरों को भी जागरूक करेंगे। देखा जाए, तो बस रोजाना साढ़े ग्यारह मिनट आपको इस पुनीत कार्य के लिए देने हैं। आप, आपकी संस्था, स्कूल, कार्यालय, प्रतिष्ठान या किसी सार्वजनिक स्थल पर ध्वजारोहण के बाद या आज किसी भी समय ‘स्वर्णिम भारत’ की शपथ लें। शपथ लें कि हम अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वाह निष्ठापूर्वक करेंगे। हम सब अपने आस-पास सफाई रखेंगे व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इस महाभियान में पत्रिका भी विभिन्न आयोजनों के माध्यम से आपसे जुड़ा रहेगा।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.