जयपुर

Jaipur Pradhan Result: जयपुर में कांग्रेस के दो प्रधान निर्विरोध, देखें सभी 22 पंचायत प्रधानों का रिजल्ट

जयपुर में प्रधान चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें हैं। कांग्रेस ने आंधी और शाहपुरा में निर्विरोध प्रधान बना लिए हैं। वहीं दूदू, किशनगढ़ रेनवाल और मौजमाबाद में बहुकोणीय मुकाबला है। जानिए जयपुर की सभी 22 पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीचा का मुकाबला।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:22 PM IST
jaipur pradhan
Jaipur: जीत के बाद जश्न मनाते लोग (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान जयपुर जिले में कांग्रेस ने दो पंचायत समितियों में निर्विरोध जीत दर्ज की है। आंधी में मायादेवी वर्मा और शाहपुरा में संतरा गुर्जर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई हैं। वहीं, जिले की बाकी पंचायत समितियों में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उपलब्ध नामांकन विवरण में कई पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जबकि कुछ जगह आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दावेदारी पेश की है। दूदू और किशनगढ़ रेनवाल में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मौजमाबाद में भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के बीच मुकाबला है।

यहां देखिए जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के प्रधान पद के प्रत्याशियों की सूची और चुनाव के लाइव अपडेट।

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रत्याशी और प्रधान चुनाव का रिजल्ट

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य पार्टी/निर्दलीयकौन जीते
अमरसर—समोती देवी मीणासुमित्रा देवी (RLP)समोती देवी मीणा (कांग्रेस)
आमेरललिता गौराकलावती—
आंधी—माया देवी वर्मा—माया देवी वर्मा (निर्विरोध)
बस्सीरामफूललालाराम सैनी—लालाराम सैनी (कांग्रेस)
चाकसूसुनीता देवीसंतोष देवी मीणा—संतोष देवी मीणा (कांग्रेस)
चौमूंरामगोपाल मीणाकिरण देवी मीणा—
दूदूनीरजसमंदअयोध्या देवी (RLP)अयोध्या देवी (RLP)
गोविंदगढ़सन्तरासुमन यादव—सुमन यादव (कांग्रेस)
जालसूकिशन देवीममता यादव—किशन देवी (BJP)
जमवारामगढ़रामकरण शर्मादीपक कुमार—दीपक कुमार (कांग्रेस)
झोटवाड़ापिंकी शर्मामोनिका—
जोबनेरममता कुमारी कुमावतकमला देवी—कमला देवी (कांग्रेस)
किशनगढ़ रेनवालकुलदीप मीणापतासी देवी, मदन उर्फ पप्पू—
कोटखावदामीरा देवीअनोखी देवी—अनोखी देवी (कांग्रेस)
माधोराजपुरा—प्रियंकागजेन्द्र चौधरी (RLP)
मौजमाबादनन्दूनंदू देवीमंसा चौधरी (RLP)नन्दू (BJP)
फागी—कैलाश चन्द चौधरीमहिपाल चौधरी (RLP)कैलाश चन्द चौधरी (कांग्रेस)
रामपुरा डाबड़ीसुनितागीता मोर्य—गीता मोर्य (कांग्रेस)
सांभरदशरथ सिंहशांति देवी—
सांगानेर——राज कुमार चौधरी (निर्दलीय), सीमा चौधरी (RLP)सीमा चौधरी (RLP)
शाहपुरा—संतरा गुर्जर—संतरा गुर्जर (निर्विरोध)
तूंगाआरती देवीरामफूल चन्द—रामफूल चन्द (कांग्रेस)

जयपुर में कहां किस दल के कितने प्रत्याशी?

नामांकन के आंकड़ों के अनुसार दूदू और किशनगढ़ रेनवाल में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मौजमाबाद में तीन दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सांगानेर में निर्दलीय और आरएलपी प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। वहीं माधोराजपुरा और फागी में कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

ज़िलों के प्रधान चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट जानने के लिए यहाँ देखें