
Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: शनिवार आज का राशिफल 7 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)
Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल 7 जून के अनुसार शनिवार को कई राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इनके सितारे बुलंद हैं, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज का राशिफल में जानें सभी लोगों का भविष्य, पढ़ें शनिवार राशिफल (Saturday Today Horoscope)
पॉजीटिवः आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कुलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा।
किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीकों पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए नए आइडियाज मिलेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा।
निगेटिवः लंबे समय से किसी काम के लिए चिंतित रहेंगे जो अभी याथावत रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा ध्यान देने वाला है।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
जन्म का समयः 21 मार्च से 20 अप्रैल
पॉजीटिवः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे, पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नई ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घरवालों के साथ करेंगे। आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे।
इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। पारिवारिक समारोह में शामिल होने के योग हैं। आर्थिक लाभ संभव है।
निगेटिवः आप किसी से बेवजह बहस से बचें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
जन्म का समयः 21 अप्रैल-20 मई
पॉजीटिवः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, जो लोग आपके विरोधी थे वो लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।
स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं, आप अपनी मेहनत जारी रखें। आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।
निगेटिवः प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय चिंताजनक रहेगा, सुख सुविधा के साधनों को खरीदने में धन व्यय होगा। पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 21 मई- 21 जून
पॉजीटिवः आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे।
आपके दिमाग में खुद-ब -खुद नए-नए आइियाज आते रहेंगे, जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार विस्तार में धन की व्यवस्था सुगम होगी।
निगेटिवः शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रूकावट भी आ सकती है। संतान के किए कार्यों से नाराज रहेंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया
जन्म का समयः 22 जून-22 जुलाई
पॉजीटिवः आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। साथ ही जो छात्र विदेश में हायर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। मां संतोषी पूजा करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होने वाला है। संपत्ति से संबंधित चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
निगेटिवः आज रूपए पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
जन्म का समयः 23 जुलाई-23 अगस्त
पॉजीटिवः शनिवार को आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कामों में आपको सफलता मिलेगी। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। मंदिर में फल का दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
निगेटिवः प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्षशील है।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
जन्म का समयः 24 अगस्त-23 सितंबर
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में यह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी।
निगेटिवः अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। आपसी संबंधों में सामंजस्य रखें, स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। नौकरी में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
जन्म का समयः 24 सितंबर-23 अक्टूबर
पॉजीटिवः आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। कृषि से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
निगेटिवः निजी जीवन में किसी के प्रति आपके मन में चल रहे हैं शक के कारण विवाद संभव है। न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में नया मोड़ आ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे, सावधान रहें।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
जन्म का समयः 24 अक्टूबर- 22 नवंबर
पॉजीटिवः आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है।
जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। सुबह पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कें, सब मंगल होगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था समय पर होने से कार्य पूरे होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।
निगेटिवः माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 23 नवंबर-21 दिसंबर
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा। दोस्तों की सहायता से और उसके कार्य पूरे होंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
निगेटिवः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही आपको नुकसान पंहुचा सकती है। मकर झूठ बोलने से बचें, दिखावे के चक्कर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मनमाने तरीके से कार्य करने से बचें।
लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः आसमानी
जन्म का समयः 22 दिसंबर-21 जनवरी
पॉजीटिवः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं।
आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। घर में देशी घी का दीपक जलाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, भवन निर्माण में विलंब होगा।
निगेटिवः क्या करें क्या ना करें इसी पशोपेश में रहेंगे जो जरूरी कार्य है वह लंबित रहेंगे और नए नए कार्य सामने आते जाएंगे।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः आसमानी
जन्म का समयः 22 जनवरी-19 फरवरी
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लन भी बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।
किसी प्रोडक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। अपने ईष्ट देव के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, धन लाभ होगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी रूचि बढ़ेगी, विवाह योग्य यात्रियों के लिए समय श्रेष्ठ है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
निगेटिवः स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से गंभीर स्थिति का निर्माण होगा।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 2 फरवरी-20 मार्च
संबंधित विषय:
Published on:
07 Jun 2025 05:43 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
